ग्रामीण परिवेश से निकलकर रूस में MBBS, FMGE पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

परतावल / महराजगंज

महाराजगंज जिले के परतावल ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा गोपाल के डॉ. सलमान अख्तर ने अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। मोहम्मद असलम के पुत्र सलमान ने रूस के उफा स्थित प्रतिष्ठित Bashkir State Medical University से एमबीएस की डिग्री प्राप्त की।
विदेश से चिकित्सा शिक्षा पूरी करने के बाद भारत में प्रैक्टिस के लिए अनिवार्य FMGE - Foreign Medical Graduate Examination को भी उन्होंने प्रथम प्रयास में पास कर लिया।
इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा हासिल करना और फिर राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षा पास करना आज के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।
परिवार ने इस सफलता का श्रेय डॉ. सलमान के अनुशासन, कड़ी मेहनत और घरवालों के सहयोग को दिया। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि डॉ. सलमान भविष्य में अपनी चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से समाज की सेवा करेंगे और क्षेत्र का नाम और ऊंचा करेंगे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *