कार और बाइक की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर 6 वर्षीय बच्ची समेत चार हुए गंभीर रूप से घायल

 

भिटौली / महाराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के तरकुलवा तिवारी स्थित पेट्रोल पंप के सामने शनिवार दिन में लगभग 11:30 बजे कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 6 वर्षीय बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराजगंज की तरफ से बाइक सवार एक विकलांग इलाज कराने के लिए छपिया जा रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे में सिराजुद्दीन 26 का पैर टूट गया, जबकि महबूब 36, शबनम 35 और 6 वर्षीय आसिया गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया,जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया
वही पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा। पुलिस हादसे के कारणों का पता लग रही थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *