पैदल गस्त कर क्षेत्राधिकारी ने कस्बा निचलौल में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

महराजगंज जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में लगातार विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी निचलौल के नेतृत्व में थाना निचलौल पुलिस द्वारा कस्बा निचलौल के प्रमुख बाजारों, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग की गई। सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे व्यक्तियों का सत्यापन कर उन्हें शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी निचलौल ने पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहकर सतर्क निगरानी रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर बनाए रखने तथा आमजन के साथ संवाद स्थापित कर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *