सिंधु जल संधि कभी अपने पुराने स्वरूप में नहीं लौटेगी’, पाकिस्तान के जवाब पर भारत ने उगला जहर

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
22/07/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – सिंधु जल संधि को निलंबित करने के भारत के फैसले से पाकिस्तान नाराज है।

पाकिस्तान के हुक्मरान और शीर्ष सैन्य अधिकारी लगातार जहर उगल रहे हैं।

भारत पर हमले की धमकियां दी जा रही हैं. फील्ड मार्शल आसिम मुनीर खुद कई बार ये धमकियां दोहरा चुके हैं।

हालाँकि, भारत सरकार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सिंधु जल संधि अपने वर्तमान स्वरूप में फिर कभी लागू नहीं होगी।

वहीं, सूत्रों ने संकेत दिया है कि सिंधु जल संधि को स्थगित करने की कोई समयसीमा नहीं है।

ऐसे में पाकिस्तान के लिए ये विवाद जल्द खत्म होने वाला नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, सिंधु जल संधि में इसके स्वत: समाप्त होने या वापस लेने का कोई प्रावधान नहीं है।

हालाँकि, पाकिस्तान ने इस संधि में किए गए वादों का उल्लंघन किया है। दरअसल, इस संधि की प्रस्तावना में कहा गया है कि “अच्छे विश्वास और मित्रता की भावना के साथ, एक-दूसरे के प्रति अधिकारों और दायित्वों को निर्धारित करें और उनकी सीमाएं निर्धारित करें…”

हालांकि, पाकिस्तान ने न तो सद्भावना दिखाई है और न ही मित्रता। वह लगातार भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।

एक संप्रभु राज्य के रूप में, भारत को ऐसी संधि में बने रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता जो स्पष्ट रूप से उसके हित में नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *