पूर्णिमा पर राज्य मंत्री संतराज यादव ने संतों का किया सम्मान, गुरु परंपरा के संरक्षण का दिया संदेश

 

गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं राज्य मंत्री संतराज यादव ने पिपराइच स्थित प्राचीन मोटेश्वर नाथ शिव मंदिर पहुंचकर मुख्य पुजारी का अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है और गुरु ही मानव जीवन को अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं।
इसके बाद राज्य मंत्री संतराज यादव मिश्रौलिया कुटीर पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्य पुजारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी संत-महात्माओं का अभिनंदन कर उनके चरण स्पर्श किए तथा गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनसमूह ने श्रद्धाभाव के साथ वैदिक मंत्र—
गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म, तस्मै श्री गुरवे नमः॥”
का सामूहिक उच्चारण कर गुरुजनों को नमन किया। पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।
राज्य मंत्री संतराज यादव ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का महापर्व है। गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति संस्कारवान बनता है, जीवन में सफलता प्राप्त करता है और समाज व राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान देता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से गुरुजनों के बताए आदर्शों का अनुसरण कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *