बी एन एस से सम्बंधित 3 अभियुक्त हुए गिरफ्तार

 

ससुर की हत्या करने वाली मुख्य अभियुक्ता (बहू) सहित 03 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार, मात्र 04 घंटे में घटना का सफल अनावरण, आलाकत्ल बरामदपुलिस अधीक्षक महराजगंज  शक्ति मोहन अवस्थी (I.P.S) द्वारा अपराध व अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के कुशल दिशा-निर्देशन में थाना फरेन्दा पर पंजीकृत मु0अ0सं0: 210/2026 धारा– 103(1), 238, 3(5), 61(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित– 01 नफर अभियुक्ता (मृतक की बहू) व 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । तथा पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल तथा साक्ष्य मिटाने में प्रयुक्त वाइपर एवं पोछा भी बरामद किया है।

घटना का विवरण:-
पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम ज्ञात हुआ कि, अभियुक्ता शोभा गुप्ता पत्नी सुख्खू राम गुप्ता द्वारा अपने ससुर (मृतक सच्चाराम गुप्ता) पर बार-बार अपने हिस्से की आधी जमीन रजिस्ट्री करने का दबाव बनाया जाता था। मृतक द्वारा मना किया गया कि मेरे दो लड़के है सबको मै बराबर की हिस्सेदारी दुँगा । इसी बात से नाराज होकर अभियुक्ता शोभा गुप्ता ने दीवानी में मुकदमा भी कर दिया था तथा जमीन रजिस्ट्री को लेकर ही अपने ससुर से आए दिन लड़ाई झगड़ा करती रहती थी ।
दिनांक 30.07.2026 को समय करीब 16:30 बजे अभियुक्ता ने बंटवारे की बात करने के बहाने ससुर (मृतक सच्चाराम) को अपने घर बुलाया, जहां रमेश गुप्ता व झोलाछाप डॉक्टर धनई यादव भी मौजूद थे। बातचीत के क्रम मे विवाद के दौरान अभियुक्ता (शोभा गुप्ता) ने ससुर (मृतक सच्चाराम) की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया, जिससे वे गिर पड़े। उसके बाद रमेश गुप्ता व धनई यादव द्वारा मृतक सच्चाराम गुप्ता को पकड़ लिया गया । इसके बाद अभियुक्ता शोभा गुप्ता ने पास रखे कुदाल के बेंत/लकड़ी के डंडे से मार-पीटकर उनकी हत्या कर दी।
तत्पश्चात डाक्टर धनई यादव झोलाछाप डाक्टर है जिसके द्वारा बताया गया कि, सच्चाराम की मृत्यू हो चुकी है । शव को छिपाने के लिए रात का इंतजार करे लगे रात में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से श्रीकांत चौहान को बुलाकर शव का चेहरा कपड़े से बांधा और घसीटते हुए बाहर खाली प्लॉट में फेंक दिया।
थाना स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही के क्रम मे अभियुक्ता को सोनबरसा (अभियुक्ता के घर) व अभियुक्तगण को करहिया मोड़ के पास से गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:-
1. शोभा गुप्ता पत्नी सुख्खू राम गुप्ता (उम्र 45 वर्ष), निवासी ग्राम सोनबरसा, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज (शैक्षणिक योग्यता: B.A., B.T.C. पास)
2. रमेश गुप्ता पुत्र स्व0 रामलाल गुप्ता (उम्र 60 वर्ष), निवासी ग्राम सोनबरसा, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज (शैक्षणिक योग्यता: 4वीं पास)
3. धनई यादव पुत्र मोल्हू यादव (उम्र 50 वर्ष), निवासी ग्राम अलहदिया महदेवा, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज (शैक्षणिक योग्यता: B.A. पास)
4. श्रीकान्त चौहान पुत्र चनरमन (उम्र 50 वर्ष), निवासी ग्राम बड़ा रामनगर, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज (शैक्षणिक योग्यता: 7वीं पास)

बरामदगी का विवरण:
• आलाकत्ल व साक्ष्य मिटाने में प्रयुक्त 01 अदद वाइपर एवं 01 अदद पोछा

 

 

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *