पीएचडी की उपाधि पर डॉ. रवि प्रकाश यादव का भव्य सम्मान, शिक्षकों में खुशी की लहर

 

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्य मंत्री संतराज यादव ने दिया आशीर्वाद

गोरखपुर। समाजशास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर ज्योति इंटर कॉलेज के समाजशास्त्र शिक्षक एवं प्रधानाचार्य डॉ. रवि प्रकाश यादव का विद्यालय परिवार द्वारा भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर डॉ. यादव को सम्मानित करते हुए उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. रवि प्रकाश यादव की यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय और शिक्षा जगत के लिए गौरव का विषय है। उनके शोध कार्य और शिक्षा के प्रति समर्पण से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नई प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्य मंत्री संतराज यादव ने डॉ. रवि प्रकाश यादव को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर शोध और उत्कृष्ट कार्य समाज को नई दिशा देने का माध्यम बनते हैं। ऐसे शिक्षकों का सम्मान पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने डॉ. रवि प्रकाश यादव की लगन, मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से पूरे विद्यालय का मान-सम्मान बढ़ा है। समारोह के अंत में सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर गिरिजेश मिश्रा,अमरेंद्र प्रजापति, डॉ. इम्तियाज हुसैन खान, सचिन सिंह, रश्मि सिंह, मधु उपाध्याय , अजय कुमार यादव, श्रीकांत शर्मा , मनीष कुमार, सत्य प्रकाश मौर्या, प्रतिमा पाठक, जयश्री चक्रवर्ती , पुनिता पांडेय,लक्ष्मी यादव, सुरेंदर चौधरी, विनीत विश्वकर्मा , आदित्य जयसवाल सहित समस्त शिक्षक,शिक्षिका एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *