पहले सोशल मीडिया से हुआ संपर्क,फिर नौकरी का झांसा देकर नेहा को लेकर तथाकथित दोस्त हुई फरार अभी तक नही दर्ज हुआ गुमसुदगी का मुकदमा

 

यूपी हेड सन्दीप मिश्रा की रिपोर्ट

उन्नाव । उन्नाव में सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला से परिचय हुआ और फिर उस महिला ने बनारस में कंप्यूटर में नौकरी दिलाने के बहाने ट्रेन से मां के साथ बेटी को भी लेकर बनारस गई और वहां से बेटी नेहा को उसके सोशल मीडिया के माध्यम से मिली दोस्त दोनों गायब हो गई सोशल मीडिया से मिली महिला के बारे में मां ने बताया कि उसके पास जो भी फोन आ रहे थे उसमे वह अपना नाम कोमल कभी, दीपिका तथा कभी मीना ने नाम से बात करती थी। कामाख्या स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान मां शेलकुमारी की बेटी नहीं उतर पाई थी। जिसे उतारने के लिए उसकी तथाकथित सहेली ट्रेन पर चढ़ गई। इसके बाद जब ट्रेन चल दी तो उसने स्टेशन पर यात्रा के दौरान मां ने बेटी के गायब होने की शिकायत 1/7/ 2026 को रेलवे पुलिस से लेकर बीघापुर उन्नाव के क्षेत्राधिकार, थाना बिहार उन्नाव में भी शिकायत दर्ज करवाई है। उन्नाव के चिलबिल पोस्ट पाटन गांव निवासिनी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शैल कुमारी के साथ उसकी बेटी नेहा उम्र लगभग 18 वर्ष भी थी मां शैल कुमारी का कहना है कि बेटी को तथा कथित दोस्त ट्रेन पर बैठाकर लेकर फरार हो गई।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में किसी अनहोनी होने की आशंका से जिला प्रशासन से अपनी शिकायत दर्ज करवाई लेकिन घर वाले रेलवे पुलिस और कभी यूपीपी पर डाल कर मामले के कारण अभी तक गुमशुदगी भी नहीं दर्ज हो पाई मां ने प्रदेश सरकार से बेटी को सकुशल बरामद करवाने के लिये न्याय की गुहार लगाई है

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *