श्यामदेउरवा थाने में लगा समाधान दिवस,राजस्व के 3 मामलों में गठित की गई टीमें

श्यामदेऊरवा /महराजगंज

शासन के निर्देश पर शनिवार को श्यामदेउरवा थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।

समाधान दिवस में कई फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों के अनुसार दिवस में पुलिस से संबंधित 1 और राजस्व से संबंधित 2 कुल 3 मामले प्राप्त हुए। मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। प्राप्त सभी शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए मौके पर ही टीमें गठित कर दी गई हैं। टीमें स्थल पर जाकर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।

इस अवसर पर मौजूद तहसीलदार सदर पंकज शाही ने राजस्व और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायती पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को भटकना न पड़े।
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक राजेश सिंह,परतावल चौकी इंचार्ज आलोक राय,कतरारी चौकी इंचार्ज दीपक मिश्रा,हेड कांस्टेबल संजय सिंह सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

राजस्व विभाग से कानूनगो जयप्रकाश कन्नौजिया, लेखपाल सुशील शुक्ला, अभिनीत श्रीवास्तव, वीरेंद्र गुप्ता, सूरज कुमार, अंकित कुमार, राकेश राव, निखिल सिंह, अल्का सिंह और विजय कौशल सहित राजस्व टीम के कई सदस्य उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *