रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन! मॉस्को ने सीधे रेलवे लिंक का प्रस्ताव दिया, पुतिन की क्या योजना है?

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
10/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – रूस ने भारत के लिए सीधा रेल संपर्क प्रस्तावित किया है।
रूस से भारत तक ट्रेन चलाने की बात कही जा रही है।

यह प्रस्ताव रूस के उपप्रधानमंत्री मरात ख़ुस्नुलिन ने पेश किया है।

उन्होंने कहा कि रूस को हिंद महासागर तक रेलवे मार्ग बनाने की संभावना तलाशनी चाहिए, ताकि बोस्फोरस और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े जोखिमों को कम किया जा सके।

रूस-भारत रेल लिंक प्रस्ताव क्या है?

उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मार्ग तुर्कमेनिस्तान, ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होकर गुजर सकते हैं और भारत तक पहुंचने के लिए कोई भी विकल्प स्वीकार्य होगा।

हालाँकि, उनके प्रस्ताव को ज़मीनी स्तर पर सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

इस रेल मार्ग में दुनिया के दो सबसे खतरनाक देश अफगानिस्तान और पाकिस्तान शामिल हैं।

इन दोनों देशों में आए दिन आतंकी हमले होते रहते हैं और इनकी सेना का पूरे देश पर नियंत्रण भी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *