मिशन शक्ति 5.0: थाना चौक पुलिस व साइबर टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को नए कानूनों, सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक

शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान (फेज 5.0)’ के तहत आज दिनांक 15/08/2026 को थाना चौक की स्थानीय मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम एवं साइबर टीम द्वारा संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर एंजेल लाइब्रेरी, चौक बाजार में महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्रित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को भारत सरकार द्वारा लागू किए गए नए कानूनों, महिला सुरक्षा तथा उनके अधिकारों एवं सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साइबर टीम द्वारा साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन अपराधों से बचने के उपाय बताए गए तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’ जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *