चाइनीज मांझा बेचते एक गिरफ्तार, पांच बंडल व दो चरखी बरामद

 

गोरखपुर। राजघाट पुलिस ने चाइनीज मांझे की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चाइनीज मांझे के पांच बंडल और दो चरखी बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान राजघाट थाना क्षेत्र के बसंतपुर खास निवासी इनामुलहक पुत्र अजीजुल हसन को चाइनीज मांझे की बिक्री करते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर राजघाट थाने में मुकदमा अपराध संख्या 143/2026 के तहत धारा 223, 270, 125 भारतीय न्याय संहिता तथा 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दीनानाथ पाण्डेय, उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार पाण्डेय तथा कांस्टेबल राकेश यादव और अनिल यादव की टीम ने की।
बरामदगी: पांच बंडल चाइनीज मांझा और दो चरखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *