शिकारपुर परिक्षेत्र में ध्वजारोहण संग सर्वत्र गूंजा जन गण मन व वन्देमातरम


स्वतंत्रता दिवस
शिकारपुर में प्रभात फेरी निकालते बच्चे
80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को ध्वजारोहण के साथ विविध कार्यक्रमों के बीच उपनगर शिकारपुर ,पुरैना खंडी चौरा ,भिटौली एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जोश,जज्बे,उमंग व तरंग के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर क्षेत्र के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों व सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण किया गया ।जगह-जगह प्रभात फेरी, देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां,भाषण एवं प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। मिठाइयां बांट जश्न ए आजादी के पर्व की ख़ुशी का इजहार किया गया। पुलिस चौकी शिकारपुर के प्रांगण में प्रभारी चौकी इंचार्ज अभिजीत कुमार राय ने चौकी की पुलिस टीम के साथ झंडारोहण कर आजादी का जश्न मनाया। क्षेत्र के एम0 के0 एस0 इंग्लिश मीडियम स्कूल बरियारपुर में चेयरमैन अफजल हुसैन व स्वतंत्रता सेनानी लल्लन नेता ने झंडारोहण कर वीर सपूतों को याद किया। स्वर्गीय मनोज चौबे जूनियर हाईस्कूल दरौली में प्रधानाचार्य गणेश चौबे ने ध्वजारोहण कर अमर बलिदानियों को याद किया। मदनमोहन मालवीय इंटर कॉलेज गोपाला में प्रवन्धक रमेश गुप्ता ने तिरंगारोहण कर देश की आजादी के उत्सव को मनाया। स्वर्गीय रामहरख मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल बैरिया-सिरसिया में प्रधानाचार्य राजकुमार पासवान ने झंडारोहण कर महान क्रांतिकारियों को याद किया। जी0डी0 पब्लिक स्कूल पुरैना में संस्था के चेयरमैन डॉ0 रामदरस ने ध्वजारोहण कर देश की आजादी के उत्सव को मनाया।एस0पी0 एकेडमी बरवाखुर्द में दुर्गेन्द्र तिवारी ने झंडारोहण किया। गुरुकुल ग्लोबल स्कूल बेलवा टीकर में चेयरमैन गोपाल चौधरी ने ध्वजारोहण कर अमर सपूतों को नमन किया।क्षेत्रीय ग्राम दरौली में ग्राम प्रशासक रमाकांत , इमिलिया में नाथू कन्नौजिया, कृतपिपरा में संजीव शर्मा, गिदहा में संजीव कुमार ,गौनरिया बाबू में रमेंद्र पटेल, करमहा में अमरजीत ,बरवा विद्यापति में ओमप्रकाश पांडेय ,बल्लोखास में सतीश पासवान,पड़री खुर्द में धनञ्जय कुमार, परसा गिदही में दुर्गेश यादव,हरखपुरा में रामगोपाल यादव , करमही में रामपरिखन कन्नौजिया, विशुनपुर गबडुवा में संध्या देवी,लक्ष्मीपुर शिवाला में कृष्णमोहन पटेल,सेमरा राजा में ऋषिराज उर्फ टीटू राय, अगया में अमेरिका ,भिसवा में जयगोविंद गुप्ता, बरवा खुर्द में ब्रजेश गुप्ता, बेलवा टीकर में दिनेश जायसवाल, गोपाला में अम्बरीश पटेल, हरपुर महंत में सच्चिदानंद चौधरी, पिपरा मुंडेरी में रामाज्ञा चौधरी, किशुनपुर में अशोक जायसवाल ने पंचायत भवन व सरकारी विद्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *