बरसात में बिजली से रहें सावधान, जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

भीगते तार, खुले पोल और जलभराव बने खतरा,विद्युत विभाग ने जारी की सतर्कता की अपील

परतावल / महाराजगंज

मानसून की बारिश के साथ ही बिजली से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। बीते दिन भिटौली क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की मौत की घटना के बाद प्रशासन और बिजली विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बरसात में खुले तार, जर्जर पोल, गीले स्विच बोर्ड और जलभराव वाले स्थान सबसे ज्यादा खतरनाक होते हैं। कई जगहों पर तार नीचे लटक रहे हैं और पोल में अर्थिंग नहीं है, जिससे करंट उतरने की संभावना बढ़ जाती है।
विभाग ने आमजन को जरूरी सावधानियां बरतने को कहा बारिश के दौरान गीले हाथों से स्विच,प्लग और उपकरण न छुएं घर के बाहर लगे बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर से दूरी बनाकर रखें छत पर लगे इन्वर्टर, सोलर पैनल और एंटीना की वायरिंग की जांच कराएं सड़क पर गिरे तार दिखें तो तुरंत बिजली विभाग या 1912 पर सूचना दें बच्चों को बिजली के खंभों और गीली जगहों से दूर रखें
एस डी ओ परतावल मयंक अग्रवाल ने कहा कि पंचायत स्तर पर भी मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जरा सी सतर्कता से बड़े हादसों को टाला जा सकता है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *