पुतिन-मैक्रोन ने की बधाई, दुनिया भर के नेताओं ने क्यों भेजा संदेश?

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
16/08/2026

कनठमाण्डौ,नेपाल -15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

इस खास मौके पर अमेरिका, रूस, फ्रांस, इजरायल, सिंगापुर, चीन, मालदीव और भूटान समेत कई देशों के नेताओं और राजनयिकों ने भारत को बधाई दी।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और भारत-रूस साझेदारी को और मजबूत करने की बात कही।

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रक्षा, ऊर्जा, एआई, अंतरिक्ष, महत्वपूर्ण खनिज और व्यापार जैसे क्षेत्रों में बढ़ते भारत-अमेरिका संबंधों और सहयोग का उल्लेख किया।

इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने भारत और इजराइल के बीच साझी प्राचीन विरासत और मजबूत दोस्ती का जिक्र करते हुए शुभकामनाएं दीं।

सिंगापुर के राष्ट्रपति थरमन शनमुगरत्नम ने भी भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

इसके अलावा फ्रांस, चीन, मालदीव और भूटान से भी भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं मिलीं।

दुनिया के अलग-अलग देशों के ये संदेश भारत के साथ उनके मजबूत होते रिश्तों और रणनीतिक साझेदारी को भी दर्शाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *