सन्दीप मिश्रा
रायबरेली। जननायक एवं पूर्व सदर विधायक स्व. अखिलेश सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को रायबरेली में श्रद्धा, स्मृति और सेवा का भाव देखने को मिला। उनकी छोटी बहन पूनम सिंह की ओर से इस वर्ष भी धुन्नी सिंह नगर स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा व प्रसाद वितरण तथा गुरु तेग बहादुर मार्केट में विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, शुभचिंतक, गणमान्य नागरिक और स्व. अखिलेश सिंह से जुड़ा जनसमुदाय शामिल हुआ।
धुन्नी सिंह नगर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने स्व. अखिलेश सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनके सरल व्यक्तित्व, जनसेवा, गरीबों के प्रति संवेदनशीलता और रायबरेली की जनता से उनके आत्मीय संबंधों को याद किया। श्रद्धांजलि सभा के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं गुरु तेग बहादुर मार्केट में आयोजित विशाल भंडारे में गरीबों, जरूरतमंदों, राहगीरों और क्षेत्रवासियों को प्रसाद एवं भोजन वितरित किया गया। भंडारे की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पूनम सिंह द्वारा स्व. अखिलेश सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
भाई की याद में भावुक हुईं पूनम सिंह
मीडिया से बातचीत में पूनम सिंह ने अपने बड़े भाई स्व. अखिलेश सिंह को याद करते हुए कहा कि भैया उनके जीवन के आधार स्तंभ थे। बचपन की यादों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि पढ़ाई की शुरुआत के समय भैया ने ही उन्हें पढ़ना-लिखना सिखाया था। उन्होंने कहा कि भाई से जुड़ी ऐसी अनेक अनमोल स्मृतियां हैं, जिन्हें शब्दों में व्यक्त करना आसान नहीं है।
पूनम सिंह ने कहा कि स्व. अखिलेश सिंह का जीवन हमेशा समाज के कमजोर, गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए समर्पित रहा। लोगों की मदद करना और समाज के लिए संबल बनकर खड़ा रहना उनके स्वभाव का हिस्सा था। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए उनकी पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों की सेवा के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सुपर मार्केट में हर वर्ष की तरह इस बार भी लोगों के लिए भोजन एवं प्रसाद वितरण किया गया, जबकि धुन्नी सिंह नगर स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर लोगों ने उन्हें नमन किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्व. अखिलेश सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके बताए रास्ते पर चलकर गरीबों, जरूरतमंदों और कमजोर वर्ग के लोगों की सेवा की जाए।
जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि सात वर्ष बीत जाने के बाद भी स्व. अखिलेश सिंह की स्मृतियां रायबरेली के लोगों के बीच जीवंत हैं। उनके प्रति लोगों का जुड़ाव और अपनापन श्रद्धांजलि सभा में साफ दिखाई दिया। उपस्थित लोगों ने उनके सेवा और समर्पण के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर स्व. अखिलेश सिंह की बहन गीता सिंह, ममता सिंह, शालिनी सिंह, रजनी अवस्थी,सभासद एसपी सिंह, सभासद सबिस्ता ब्रजेश, , सभासद पुष्पा यादव, सभासद राम खेलावन बारी, सभासद नूरजहां, सभासद कुसमा देवी, जे.डी पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य प्रियंका पांडे, शिव पब्लिक स्कूल प्रबंधक एडवोकेट संतोष त्रिपाठी, ब्रजेश श्रीवास्तव,नागेंद्र सिंह परिहार, रजोले मिश्रा, संतोष कुमार, , मो. मकसूद खान, मो. हसन, नंदू महाराज, अरशद खान, एडवोकेट अभिषेक चौधरी, दीपू सिंह, समाजसेवी विवेक मिश्रा ( पल्लू), पिंटू सिंह, आशा बहू ज्योति सिंह, आशा बहू रेहाना, सुमित सिंह, कुलदीप शर्मा, हिमांशु सिंह, मनोज साहू, देशराज भदौरिया,अरविंद केवट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, क्षेत्रवासी एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि सभा और भंडारे के दौरान पूरा वातावरण श्रद्धा एवं भावुकता से भरा रहा। लोगों ने स्व. अखिलेश सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके जनसेवा के कार्यों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
