अपहरण के मुकदमे में झंगहा पुलिस ने आरोपी आकाश शर्मा को दबोचा

 

 

गोरखपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झंगहा पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आकाश शर्मा पुत्र स्वर्गीय शेषनाथ शर्मा निवासी दुबौली, थाना झंगहा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, झंगहा थाने में मु0अ0सं0 156/2026 के तहत धारा 87 भारतीय न्याय संहिता में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की विवेचना करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है और विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपी आकाश शर्मा पुत्र स्वर्गीय शेषनाथ शर्मा, निवासी दुबौली, थाना झंगहा, जनपद गोरखपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *