युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने व मारपीट का आरोपित गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल

 

झंगहा गोरखपुर। युवती से बातचीत और शादी का वादा करने के विवाद को लेकर मारपीट के मामले में झंगहा पुलिस ने एक आरोपित को सोमवार को क्षेत्र के बलुघट्टा बंधे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी झंगहा थाना क्षेत्र के चकिया घाट गांव के अनोष से बातचीत करती थी। आरोप है कि अनोष कई बार उनकी बेटी से शादी करने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। जानकारी होने पर उसे समझाया गया था। इसी बात से नाराज होकर 23 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे अनोष के घरवाले रामबदन, बलराम, हरिलाल, अर्जुन और सूर्य नारायण गोलबंद होकर उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए। शोर सुनकर उनकी पत्नी कामिनी घर से बाहर आईं और बीच-बचाव किया तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *