बेटी की तहरीर पर केस दर्ज, कार्रवाई में जुटी पुलिस
खजनी गोरखपुर।खजनी थाना क्षेत्र के सहसीं गांव के निबहीया टोला की निवासी के विधवा महिला पर हमालवर उसके जेठ ने ईंट से मारकर उसका सर फोड़ दिया, जमीनी विवाद में हुई इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद महिला की बेटी की नामजद तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार 23 अगस्त को खजनी थाने में पहुंचकर दी गई तहरीर में पूजा कुमारी पुत्री स्वर्गीय कन्हैया निषाद ने बताया कि पारिवारिक जमीनी विवाद में उसके सगे ताऊ (बड़े पापा) ने ईंट से मारकर उसकी मां श्रीमती का सर फोड़ दिया है पीड़िता ने बताया कि उसके पिता का वर्षों पहले निधन हो चुका है भाई बाहर रह कर कमाता है गांव में वह अपनी मां के साथ अकेली रहती है, शनिवार को पुराने जमीनी विवाद में उसके ताऊ ने मां पर ईंट से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था, पीड़िता ने बताया कि उसकी मां को अभी तक होश नहीं आया है।
महिला के साथ हुई मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष खजनी इंस्पेक्टर जयन्त कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी धर्मदेव निषाद के खिलाफ केस संख्या 273/2026 में बीएनएस की धाराओं 110 गैर इरादतन हत्या के प्रयास तथा 115(2) और 352 में जानबूझकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्रारंभिक जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया है, सब इंस्पेक्टर अंकित कुमार को आवश्यक विधिक कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
