एस पी कार्यालय पहुँच कर पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

 

रायबरेली पुलिस पर लगा परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप पीडित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लगाईं न्याय की गुहार मामला
खीरों थाना क्षेत्र के जैनापुर गांव का है जहां की रहने वाली शालिनी पुत्री रामप्रकाश तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर खीरों थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में आरोप है कि 22 अगस्त को करीब तीन बजे एक महिला पुलिसकर्मी और तीन अन्य पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और परिजनों से अभद्रता की। आरोप है कि गर्भवती भाभी के साथ भी बदसलूकी की गई तथा परिवार को धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके 15 वर्षीय भाई को पुलिस अपने साथ ले गई और वहां मारपीट की गई। पीड़िता ने मामले की जांच कर परिवार को उत्पीड़न से बचाने और न्याय की मांग की है।

बाइट रामप्रकाश तिवारी
पीडित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *