सिंधु नदी पाकिस्तान की धड़कन है, भारत संयम की कमजोरी नहीं समझता’, पाकिस्तानी मंत्री ने दी धमकी

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
26/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जलडमरूमध्य को निलंबित कर दिया है।

इससे आतंकी देश बन चुके पाकिस्तान की धड़कनें बढ़ गई हैं।

पाकिस्तान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने भारत को युद्ध की धमकी दी है।

पाकिस्तान के मंत्री लगातार भारत की हरकतों को लेकर चेतावनी दे रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र में जाने की बात कर रहे हैं।

इस बीच पाकिस्तान के विशेषज्ञ ने सिंधु संधि को लेकर शाहबाज सरकार को चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि भारत द्वारा सिंधु संधि को निलंबित करने से क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ने का खतरा है।

भारत ने साफ कहा है कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे. भारत इस संधि को तब तक निलंबित रखेगा जब तक पाकिस्तान आतंकवादियों को समर्थन देना बंद नहीं कर देता।

सिंध जल संधि पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आयोजित सेमिनार में एक पाकिस्तानी विशेषज्ञ ने दावा किया है कि भारत के इस कदम से दुनिया में जल संकट को लेकर गलत संदेश जाएगा।

शाहबाज सरकार के जल संसाधन मंत्री मियां मुईन वट्टू ने अपने भाषण में कहा कि सिंधु नदी पाकिस्तान की दिल की धड़कन है।

उन्होंने कहा कि सिंधु नदी के पानी से ही हम अपना घर चलाते हैं, खेत सींचते हैं और पाकिस्तान के बच्चों का भविष्य इसी पर निर्भर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *