भोटेकोशी बाढ़: सुरंग में फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए भारत ने विशेष बचाव दल भेजा 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
29/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल -भोटेकोशी नदी में आई भारी बाढ़ के कारण कई कर्मचारी विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं (हाइड्रोपावर) की सुरंगों के अंदर फंस गए हैं। 

उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भारत सरकार एक विशेष सुरंग बचाव दल (टनल रेस्क्यू टीम) नेपाल भेजने जा रही है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।

उनके मुताबिक, बचाव दल भेजने से पहले एक विशेष ‘रेक्की’ (निरीक्षण) टीम बाढ़ प्रभावित इलाके में जाकर स्थिति को समझेगी।

 टीम सुरंग के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए आवश्यक उपकरणों और तैयारियों का गहन अध्ययन करेगी।

नेपाल सरकार के अनुरोध को स्वीकार करते हुए भारत यह सहायता देने जा रहा है।

भारत पहले ही राहत सामग्री लेकर दो जहाज नेपाल भेज चुका है और तीसरा जहाज भी जल्द ही पहुंचने की तैयारी में है।

 इसके अलावा भारत बाढ़ग्रस्त या क्षतिग्रस्त सड़कों को जोड़ने के लिए बेलीब्रिज (अस्थायी पुल) भेजने की भी तैयारी कर रहा है।

 इस सहायता से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *