परतावल-गोरखपुर मार्ग पर बाइक और पिकअप में भीषण टक्कर मासूम समेत 2  हुए गम्भीर  घायल

महराजगज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में परतावल-गोरखपुर मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। डाइनिंग वेन्यू के समीप कट के पास बाइक और पिकअप की जोरदार टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति और उस पर बैठी एक छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप चालक गलत दिशा से आकर कट से मुड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान परतावल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक अनियंत्रित होकर पिकअप से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। इस संबंध में परतावल चौकी प्रभारी आलोक राय ने बताया कि पुलिस घायलों की पहचान और पिकअप चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *