डी एम व एस पी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आयोजन

 

 

महराजगज जनपद में शांति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 07 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान जनपद की कानून-व्यवस्था, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण, आगामी त्योहारों की तैयारियों तथा सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पैनी नजर रखने, फ्लैग मार्च करने और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
तहसील एवं थाना स्तर पर आने वाली जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) महराजगंज, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ, समस्त उपजिलाधिकारी (एसडीएम) तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *