अम्बेडकर वादी बहुजनवादी संगठनों ने किया छात्रों से साथ बर्बरता का विरोध

 

रायबरेली के समस्त अम्बेडकर वादी बहुजनवादी संविधान पसन्द समतावादी धम्म से जुड़े विभिन्न सामाजिक शैक्षिक संगठनों के सहयोग एंव उनके आह्वाहन पर बहुजन चिन्तक नेता राजेश कुरील एंव सामाजिक चिन्तक विमल किशोर सबरा के नेतृत्व में निकट जिला अस्पताल बाबा साहब डॉ0 अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए पेपर लीक मामले पर किए जा रहे आन्दोलन और संसद मार्च में केंद्र सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा छात्रों पर बर्बर लाठी चार्ज एंव अत्याचार को लेकर बहुजन चिन्तक नेता राजेश कुरील एंव सामाजिक चिन्तक विमल किशोर सबरा ने की कड़ी निंदा ,विरोध प्रदर्शन कर बैठे अनिश्चित कालीन धरना कर देश की महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित द्वारा जिला अधिकारी रायबरेली के माध्यम से 8सूत्रीय मांगपत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन।
धरना का समर्थन कर रहे अखिल भारतीय वीरा पासी सेना के अध्यक्ष देशराज पासी एंव अम्बेडकर वादी बहुजनवादी संविधान पसन्द समतावादी धम्म से जुड़े विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, सुनीता अम्बेडकर , रामेश्वर राही, गुरसहाय प्रसाद, राम शरण प्रसाद , सुशील अम्बेडकर , इसरार अहमद खान, पूरन लाल गौतम, कान्ति देवी, रामबरन मिस्त्री , संदीप भारती, प्रीतम कुमार, सूबेदार हरी प्रसाद शास्त्री आदि लोगो ने निम्न

  1. संसद मार्च में शामिल आंदोलनकारियों छात्र, छात्राओं, बच्चों, महिलाओं के साथ की बर्बरता की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग का गठन किया जाय।
  2. देश के गृह मंत्री इस बर्बरता की जिम्मेदारी लेकर सार्वजनिक रूप से इस नृशंस व्यवहार के माफी मांगे।
  3. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।
  4. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) भंग की जाए। उसकी जगह जवाबदेह व पारदर्शी परीक्षा प्रणाली स्थापित की जाए।
  5. नई शिक्षा नीति 2020 रदद की जाए।
  6. पेपर लीक व भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए।
    देश के समस्त छात्रों के लिए सस्ती, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की गारंटी दिए जाने
    7.आंदोलकारी मृतक छात्र छात्राओं को एक एककरोड़ का मुआवजा दिया जाएं एंव घायलों को उचित इलाज के साथ मुआवजा दिया जाएं।
    8.देश के समस्त छात्रों के लिए सस्ती, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की गारंटी दिए जाने की मांग किया।
4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *