छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत महराजगंज यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान; नियम विरुद्ध वाहनों पर की गई कार्यवाही

महराजगंज जनपद में आज दिनांक 11.09.2026 को जनपद महराजगंज के नगर एवं कस्बा क्षेत्रों में यातायात पुलिस द्वारा स्कूल एवं कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए स्कूली बसों का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीम द्वारा सड़कों एवं शिक्षण संस्थानों के आसपास संचालित हो रही बसों की फिटनेस, वैध बीमा, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, CCTV कैमरों की कार्यप्रणाली, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन खिड़की की स्थिति तथा फर्स्ट एड बॉक्स की पर्याप्तता की बारीकी से जाँच की गई।

वाहन चालकों एवं स्वामियों को स्कूली बसों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा लगवाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, चालू हालत में अग्निशामक यंत्र रखने तथा पर्याप्त मात्रा में प्राथमिक चिकित्सा सामग्री (फर्स्ट एड बॉक्स) साथ लेकर चलने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।
चेकिंग के दौरान जिन स्कूली वाहनों एवं चालकों के पास मानक पूरे नहीं पाए गए अथवा नियम विरुद्ध संचालन पाया गया, उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक एवं चालानी कार्यवाही की गई।

महराजगंज पुलिस अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधन से अपील करती है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करें तथा स्कूली वाहनों में सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *