काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने किशोर किशोरियों को किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

 

 

महराजगंज जनपद के सी एच सी परतावल अन्तर्गत यम. आर. के. आदर्श जूनियर हाई स्कूल धनहा नायक में आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने किशोर किशोरियों को मासिक थीम पोषण पर आधारित जानकारियो के साथ काउंसलिंग किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने अपने खाने में सभी प्रकार के व्यंजन को शामिल करने एवं समय के अनुसार भोजन करने की सलाह दिए भोजन करने से पहले सुमन- के विधि द्वारा हाथ साफ करने के बारे में इसके सात स्टेप बताएं अपने खान-पान में हरी सब्जियां ज्यादा से ज्यादा रखने के विषय में भी चर्चा किया तथा किशोरियों में सेनेटरी नैपकिन एवं आयरन की गोलियां बांटी गई इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षक शिक्षिकाएं तथा किशोर किशोरियों उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *