गाजा में युद्ध से क्षतिग्रस्त इमारत ढहने से 20 की मौत

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
16/09/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – गाजा में इजरायल के साथ युद्ध के कारण क्षतिग्रस्त हुई एक आवासीय इमारत के गिरने से कम से कम 20 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

मृतकों में पांच बच्चे और कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। फिलिस्तीनी सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, बुधवार को एक 6 मंजिला इमारत ढह गई।

बताया जाता है कि इमारत के मलबे में दर्जनों लोग दबे हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मलबे के नीचे से बच्चों के मदद के लिए चिल्लाने की आवाज भी आ रही है।

बताया जा रहा है कि सिविल डिफेंस टीम जीवित बचे लोगों की तलाश कर रही है।

गाजा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के प्रवक्ता महमूद बसल ने कहा कि मृतकों को मलबे से निकालने और लापता लोगों की तलाश का काम जारी है।

उनके मुताबिक, ऐसा लगता है कि इमारत के मलबे में अभी भी करीब 100 लोग फंसे हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि चूंकि बचाव दल के पास आवश्यक उपकरण नहीं हैं, इसलिए मलबे में फंसे लोगों को निकालना बहुत मुश्किल है।

सुत्र के मुताबिक, इजरायली बमबारी के दौरान इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि इमारत टूट चुकी है और संरचनात्मक रूप से कमजोर है।

गाजा शहर के मेयर याह्या अल-सरराज ने कहा कि युद्ध के कारण शहर में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और कहा कि यह घटना पहली नहीं है और शायद आखिरी भी नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि बचाव में दिक्कतें आ रही हैं क्योंकि नगर पालिका समेत नागरिक सुरक्षा एजेंसियों के पास पर्याप्त संसाधन और उपकरण नहीं हैं।

गाजा के आधिकारिक संचार कार्यालय ने इस घटना के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *