पुलिस लाइन महराजगंज में विधि-विधान से संपन्न हुआ विश्वकर्मा पूजन एवं शस्त्र पूजन

महराजगंज जनपद में विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर दिनांक 17.09.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज की परिवहन शाखा में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना एवं हवन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) द्वारा विधिवत हवन-पूजन किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा शस्त्र पूजन संपन्न किया गया। पूजन के उपरांत परिवहन शाखा के वाहनों एवं शासकीय उपकरणों की पूजा-अर्चना करते हुए उनकी सुरक्षा एवं सुचारू संचालन तथा जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की कामना की गई।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी निचलौल, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी परिवहन शाखा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। सभी द्वारा श्रद्धापूर्वक पूजन में सहभागिता की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *