महराजगंज आगमन पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने न्याय मूर्ति प्रवीण कुमार गिरी का किया स्वागत

 

 

महराजगंज जनपद में उच्च न्यायालय इलाहाबाद के माननीय न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरीजी के जनपद महराजगंज प्रथम आगमन पर जनपद प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गरिमामय एवं भव्य स्वागत किया गया।

आगमन के दौरान जिलाधिकारी महराजगंज एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने न्यायमूर्ति जी को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका सहर्ष स्वागत व अभिनंदन किया। तत्पश्चात, माननीय न्यायमूर्ति जी को नियमानुसार सशस्त्र पुलिस बल द्वारा गार्द ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इस अवसर पर जनपद के अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *