रायबरेली, 19 सितंबर 2026।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान ’ के तहत जनपद रायबरेली में टीबी उन्मूलन अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए महत्वपूर्ण पहल की गई। इस क्रम में बिड़ला कार्पोरेशन लिमिटेड (सीमेंट डिवीजन) रायबरेली द्वारा कुल 25 टीबी रोगियों को गोद लिया गया।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि टीबी के इलाज में नियमित रूप से दवाओं का सेवन जितना जरूरी है उतना ही जरूरी प्रोटीनयुक्त पौष्टिक भोजन का सेवन करना है । नि:क्षय मित्र गोद लिए गए मरीजों को पोषणात्मक सहयोग, इलाज जारी रखने के लिए प्रोत्साहन, आवश्यक परामर्श और भावनात्मक सहयोग उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से समाज के लोग टीबी मरीजों के साथ खड़े होकर टीबी उन्मूलन अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आमजन मानस से नि:क्षय मित्र बनने की अपील करते हुए कहा कि टीबी मुक्त जनपद के लक्ष्य को हासिल करने में हर व्यक्ति अपनी भूमिका निभा सकता है। टीबी मुक्त मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से नि:क्षय मित्र बना जा सकता है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मरीजों की पहचान, जांच और इलाज के साथ उन्हें नियमित फॉलोअप एवं परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिड़ला कार्पोरेशन लिमिटेड (सीमेंट डिवीजन) रायबरेली द्वारा 17 सितंबर को 25 टीबी मरीजों को गोद लिया गया। गोद लिए गए मरीजों को पोषण सहयोग के रूप में पोषण पोटली भी वितरित की गई, जिसमें चना,गुड़, सोयाबीन बड़ी, दाल सहित अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री शामिल थी। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी.एस.अस्थाना ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर से अब तक 3 नि:क्षय मित्र टीबी उन्मून अभियान से जुड़े हैं ।
इस सहयोग का उद्देश्य मरीजों को उपचार के दौरान पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध कराना और उन्हें यह भरोसा दिलाना है कि उपचार की इस यात्रा में वे अकेले नहीं हैं।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
