BNS से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु भेजा गया न्यायालय

महराजगंज जनपद में आज दिनाँक 29 / 09/ 2026 को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व व थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंहकी अगुवाई में थाना कोल्हुई पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण
महराजगंज जनपद में देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन तलाश व वांछित अभियुक्त की तलाश के क्रम में थाना कोल्हुई पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0147/2026 धारा 137(2), 87 BNS से वांछित अभियुक्त गोलू उर्फ धर्मेन्द्रको गुलहरिया कला ओवरब्रिज के नीचे से समय करीब 11:15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *