मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम का ब्लॉक स्तरीय आयोजन हुआ संपन्न

‘

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के विधानसभा क्षेत्र पनियरा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम का ब्लॉक स्तरीय आयोजन पनियरा में उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त प्राथमिक, जूनियर एवं माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला, भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, विचारों एवं भारत के उज्ज्वल भविष्य की कल्पना को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पनियरा विधानसभा के युवा नेता प्रेम शंकर सिंह उर्फ निर्भय सिंह रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री बबलू यादव रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा के प्रधानाचार्य राकेश मेघानी जी एवं खंड शिक्षा अधिकारी पनियरा श्रीमतीअंकित सिंह ने की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पनियरा उमेश प्रजापति मंडल अध्यक्ष मुजरी देवेंद्र गिरी जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपेश शर्मा ,मंडल महामंत्री आकर्ष श्रीवास्तव जय सिंह, वीरेंद्र नरसिंह एवं विकेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक, जूनियर एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के प्रति जिम्मेदारी, रचनात्मक सोच एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को सफल एवं यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *