गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, माह सितम्बर में 07 आदतन अपराधियों पर कसा शिकंजा

महराजगंज जनपद में आज दिनाँक 05/10/2026 को अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में महराजगंज पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत सितंबर माह में 07 मामलों का निस्तारण कर आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसा गया।
निस्तारित मामलों में 07 व्यक्तियों को 06 माह की अवधि के लिए पाबंद किया गया है। संबंधित व्यक्तियों को निर्धारित अवधि में प्रत्येक 15 दिवस पर संबंधित थाना प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर हाजिरी देने का आदेश दिया गया है
06 माह के लिए पाबंद किए गए व्यक्ति
अक्षय जायसवाल उर्फ तपेश्वर कुमार जायसवाल निवासी ढोढिला वार्ड नं0 10 न0पं0घुघुली थाना घुघली, जनपद महराजगंज
जयसिंह यादव उर्फ कौशल निवासी बरगदवा नगर पंचायत निचलौल थाना निचलौल जनपद महराजगंज
संजय यादव निवासी धरमौली थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज
अंगद भारती निवासी कोहडवल टोला सिसवाडीह थाना निचलौल, जनपद महराजगंज
अजीम खां निवासी तरकुलवा उर्फ भटगांवा थाना श्यामदेउरवा
हरिशंकर चौबे निवासी मौजा दुबौलिया टोला पंचगावा थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज
अभिमन्यु उर्फ मनोहर उर्फ अन्नू निवासी बेलटीकर थाना घुघली
इन सभी को 06 माह तक प्रत्येक 15 दिवस में संबंधित थाना प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर हाजिरी देने के साथ ही निर्धारित शर्तों के अनुपालन का आदेश दिया गया है।
महराजगंज पुलिस द्वारा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध गुण्डा नियंत्रण अधिनियम सहित अन्य प्रचलित कानूनों के तहत नियमानुसार प्रभावी विधिक कार्रवाई निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *