दावा है कि कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके समेत 3 बड़े नेता पुलिस हिरासत में हैं

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
10/10/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दावा किया है कि अभिजीत दीपक, सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

सीजेपी ने बयान जारी कर दावा किया कि उन्हें शनिवार को दिल्ली में विमान के अंदर से हिरासत में लिया गया।

सीजेपी के मुताबिक, तीनों नेता मुंबई से दिल्ली आए थे। वहीं, अभिजीत दीपके सोशल मीडिया के जरिए लाइव प्रसारण पर आए।

पार्टी का दावा है कि इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

सीजेपी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को ‘तानाशाहीपूर्ण’ बताते हुए तीनों नेताओं की तत्काल बिना शर्त रिहाई की मांग की है।

सीजेपी ने कहा, “यह कार्रवाई लोगों की आवाजाही की स्वतंत्रता का स्पष्ट उल्लंघन है।”

इससे पहले खबर आई थी कि मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी और सीजेपी के कानूनी मामलों के प्रमुख रत्ना सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *