त्रिपुरा के आशाबाड़ी में बीएसएफ की कार्रवाई तेज! हमले के बाद लगातार सर्च ऑपरेशन, 18 आरोपी गिरफ्तार

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
09/11/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – त्रिपुरा के आशाबाड़ी में बीएसएफ जवानों पर हुए हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां ​​लगातार एक्शन में हैं।

2 नवंबर को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास ड्यूटी के दौरान बीएसएफ जवानों के साथ कथित हमले की घटना सामने आई थी।

घटना में तीन जवान घायल हो गए और बीएसएफ का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

वहीं, बीएसएफ, त्रिपुरा पुलिस और प्रशासन की एक संयुक्त टीम सीमावर्ती इलाकों में तलाशी अभियान, पहचान सत्यापन और भूमि जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *