मराट-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ जवानों पर हमला, 3 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवानों पर हमले का मामला सामने आया है।

घटना 2 नवंबर को बॉक्सानगर के आशाबाड़ी इलाके में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ की 49वीं बटालियन के जवान कथित गांजा तस्करी को रोकने के लिए गश्त के दौरान पहुंचे। इसी बीच उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया।

आरोप है कि इसके बाद कई लोग मौके पर पहुंचे और जवानों के साथ मारपीट की. घटना में असिस्टेंट कमांडेंट समेत तीन बीएसएफ जवान घायल हो गये।

वहीं, बीएसएफ की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए छह पुरुषों और तीन महिलाओं समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *