अमेरिका ने अपने नागरिकों को तुरंत वेनेजुएला छोड़ने की चेतावनी दी है

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
12/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – अमेरिकी विदेश विभाग ने वेनेजुएला में अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की कड़ी चेतावनी जारी की है।

अमेरिका ने यह निर्देश इसलिए दिया है क्योंकि वहां हालात असुरक्षित होते जा रहे हैं ।

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, वेनेज़ुएला में ‘कोलेटिवोस’ नामक सशस्त्र समूह सक्रिय हो गए हैं।

ये ग्रुप जगह-जगह सड़कें ब्लॉक कर रहे हैं और गाड़ियों को रोक रहे हैं और लोगों की आईडी चेक कर रहे हैं ।

यह बताया गया है कि वे विशेष रूप से अमेरिकी नागरिकों या ऐसे लोगों की तलाश कर रहे हैं जो अमेरिका का समर्थन करते हैं। इसलिए, अमेरिका ने अपने नागरिकों को सड़क पर यात्रा करते समय बेहद सतर्क रहने को कहा है।

सुत्र के मुताबिक, कोलंबिया स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी वेनेजुएला (लेवल 4 चेतावनी) न जाने की सलाह दी है ।

उधर, वेनेजुएला सरकार ने कहा है कि अमेरिका का यह दावा झूठा है।

वेनेजुएला के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, कोई खतरा नहीं है और देश में पूरी तरह शांति है ।

उन्होंने आरोप लगाया कि सभी हथियार सरकार के नियंत्रण में हैं और अमेरिका डर पैदा करने के लिए ऐसी झूठी अफवाहें फैला रहा है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *