समावेशी भारत के निर्माण में दिव्यांगजनों की भूमिका अहम-रामाशंकर

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर। लालडिग्गी स्थित स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन के उपाध्यक्ष रामाशंकर जायसवाल ने कहा कि यह दिन समस्त देशवासियों के बीच लोकतंत्र और गणतंत्र के मूल्यों को मनाने का अवसर है। हम सभी को एक समावेशी व विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। प्रदेश की सरकार दिव्यांगजनों के अधिकारों और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मी शंकर जायसवाल ने कहा कि
विद्यालयी शिक्षा से दृष्टि दिव्यांगजनों को आत्मविश्वासी बनाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने में भी मदद मिलती है। संस्कृतिक कार्यक्रम यह सुनिश्चित करने के लिए है कि गणतंत्र के लाभ सभी नागरिकों तक समान रूप से पहुंचें।
इससे पूर्व विद्यालय के नवनिर्मित भवन पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर पहली बार झंडारोहण और झंडा गीत कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक प्रदीप कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर राजकुमार यादव, पुष्पेश कुमार आर्य, रविंद्र कुमार,कृष्ण मुरारी,रविकांत पांडे, प्रदीप कुमार मिश्र, प्रकाश चंद्र रैदास,चंद्र प्रकाश,विनोद कुमार ने छात्रों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में दृष्टि दिव्यांग छात्रों, कर्मचारियों एवं उपस्थित परिजनों के मध्य मिष्ठान वितरण करवाया गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *