मुगलिन-नारायणगढ़ सड़क खंड पर एक बस पलट गई, 38 लोग घायल हो गए

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
30/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – चितवन जिला के मुगलिन-नारायणगढ़ सड़क खंड पर एक बस के पलट जाने से 38 लोग घायल हो गए।

आज सुबह करीब 3:10 बजे दांग जिला से काठमाण्डौ की ओर आ रही बस सड़क पर पलट गई ।

लुंबिनी प्रदेश की रात्रिकालीन बस क्रमांक 02-001 बी 0460 मोड़ पर पलट गई है।

पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को उपचार के लिए भरतपुर सहित विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया।

मौलाकालिका हॉस्पिटल भरतपुर में 15, ओल्ड मेडिकल कॉलेज भरतपुर में 13, न्यू मेडिकल कॉलेज भरतपुर में 4 और जनता केयर हॉस्पिटल मुगलिंग में 6 लोगों का इलाज किया जा रहा है।

बस पलटने के बाद जो रास्ता बंद हो गया था उसे अब खोल दिया गया है ।

इस बारे में अभी अधिक जानकारी आनी बाकी है ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *