अदाणी ग्रुप को बडा झटका ! DRDO लिस्ट में नहीं आया नाम,लडाकु विमान बनाने के लिए ईन 3 कंपनियो को चुना

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
18/02/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत सरकार रक्षा मोर्चे पर स्वदेशी हथियार बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है और इसी सिलसिले में भारत का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘5वीं जेनरेशन फाइटर जेट प्रोग्राम’ अहम पड़ाव पर पहुंच गया है।

खबर है कि डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने एडवांस्ड मीडियम फाइटर एयरक्राफ्ट (AMCA) के प्रोटोटाइप के डिजाइन और निर्माण के लिए 3 बड़ी निजी कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया है, लेकिन इसमें अडानी ग्रुप का नाम शामिल नहीं है।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए बोलीदाताओं में एक स्वतंत्र आवेदक के रूप में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कंसोर्टियम और एक अन्य कंसोर्टियम शामिल है जिसमें भारत फोर्ज, बीईएमएल लिमिटेड और डेटा पैटर्न शामिल हैं।

AMCA प्रोजेक्ट क्या है?

एएमसीए परियोजना का उद्देश्य भारत का स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ लड़ाकू विमान विकसित करना है। यह एक सीट वाला, दो इंजन वाला विमान होगा जिसमें उन्नत स्टील्थ कोटिंग, आंतरिक हथियार डिपो और अगली पीढ़ी के एवियोनिक्स होंगे।

इस कार्यक्रम के तहत 125 से अधिक जेट का उत्पादन किया जाएगा और इन्हें 2035 के आसपास भारतीय वायु सेना में शामिल करने का लक्ष्य है।

रिपोर्ट के मुताबिक, चयनित कंपनियों को AMCA प्रोटोटाइप बनाने के लिए सरकारी अनुदान मिलने की संभावना है।

प्रोटोटाइप के मूल्यांकन के बाद, अंतिम विनिर्माण अधिकार बाद के चरण में निर्धारित किए जाएंगे।

अडानी ग्रुप ने भी लगाई बोली

पहले यह बताया गया था कि एलएंडटी, एचएएल, अदानी डिफेंस और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स सहित सात भारतीय रक्षा दिग्गजों ने एडवांस्ड मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) कार्यक्रम के तहत भारत के अगली पीढ़ी के फाइटर जेट को विकसित करने के लिए बोली लगाई थी।

इसके बाद दो बोलीदाताओं का चयन किया जाएगा और उन्हें AMCA के पांच मॉडल बनाने के लिए 15,000 करोड़ रुपये मिलेंगे. इसके बाद विनिर्माण अधिकार दिये जायेंगे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *