रफ्तार का कहर,पिता पुत्र और साले की मौत

 

दोस्तों को लेकर लौट रही कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत, दो गंभीर घायल

बुलंद शहर से आ रहे पिता पुत्र साले की मौत

रायबरेली। जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ने तीन जिंदगियां छीन लीं। परसदेपुर में दोस्तों को लेकर लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार सांगीपुर निवासी चंदन दिव्यांश पटवा को लेने रायबरेली गए थे। दिव्यांशु पटवा अपनी निजी कार से आए थे। वहां से मुकेश, दिव्यांश और रामू को साथ लेकर सभी वापस लौट रहे थे। जिसमें मुकेश दिव्यांश पिता पुत्र मुकेश का साला रामू था जिसमें दिव्यांशु अकेला पुत्र था।बताया जा रहा है कि परसदेपुर क्षेत्र में पावर हाउस के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में चंदन और दिव्यांशु पटवा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डीह में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *