कौन है रायबरेली शहर का जनरल डायर उर्फ जेडी,जिसके आतंक से रेलवे,शहर पुलिस और आम जनता है परेशान

रायबरेली शहर का जनरल डायर उर्फ जेडी,जिसके आतंक से रेलवे,शहर पुलिस और आम जनता है परेशान
जिससे रेलवे पुलिस शहर पुलिस और आम जन में भय रहता है लेकिन उसके खड़े होते ही किसी की नहीं चल पाती है । क्योंकि उसका देखना और सुनने बोलने का अंदाज इतना शातिरों का है कि हर कोई उसकी शातिर चालो को पहचान नहीं पता है और नतीजा यह है कि इलाके की हर संदिग्ध गतिविधियों में उसका नाम या उसके सहयोगियों का नाम अवश्य रहता है। गांजे की तस्करी करना हो या खुलेआम गांजा बेचना हो और या पीना हो या तो उसकी 24 घंटे की दिन चर्चा में शामिल रहता है। इसके साथ-साथ मेडिसिन की नशीली दवों से भी स्थानीय नाबालिक युवकों को नशेड़ी प्रवृत्ति की तरफ ले जा रहा है। सट्टा बाजार में भी वह अपना हाथ आजमाता है । लेकिन पुलिस की निगाहों से बहुत दूर है। दहशतगर्दी का तो आलम यह है कि उसने एक व्यक्ति की दुकान के बाहर खुद अपनी दुकान लगा ली और वह संभ्रांत व्यक्ति की दुकान आज भी अपनी दुकान का दरवाजा खोले जाने का इंतजार कर रहा है । एक तरफ आईजी लखनऊ ने जिले में आकर होली के त्योहार पर और अराजकतत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है । लेकिन शहर कोतवाली के मधुबन रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के बाद जनरल डायर और जेडी का नाम शुरू होता है उसकी दहशत पर कब रोक लगेगी यह तो आने वाला समय बताएगा या जब जेडी कोई गंभीर घटना को अंजाम देगा । तब शायद जिला प्रशासन जागेगा । क्योंकि वैसे भी पुलिस को छोटी मोटी घटनाओं में कोई रुचि नहीं रहती है। लेकिन यही छोटी-छोटी घटनाएं विकराल धारण कर लेती है शायद जिला प्रशासन उसी विकराल घटना का इंतजार कर रहा है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *