सरदार बल्लभ भाई पटेल पी जी कालेज में बृक्षा रोपण व जन जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

NSS के तहत स्वयं सेवको ने किया वृक्षारोपण व निकाली  जन जागरुकता रैली

 


महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के सरदार वल्लभभाई पटेल कन्या पी.जी. कॉलेज   में हो रहे राष्ट्रीय सेवा योजना(NSS) के अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल इकाई एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाई के विशेष शिविर के ‌द्वितीय दिवस में आज कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वधर्म सम्भाव, योगा शिविर गीत से हुआ। इसके बाद परियोजना कार्य के अंतर्गत स्वयं सेवको ने वृक्षारोपण एवं जन जागरुकता रैली परतावल के धर्मन्ता गांव में निकाली गई। स्वयं सेवको ने लोगों से वृक्ष लगाने एवं उसके महत्व को बताया।

बौद्धिक संगोष्ठी में आज प्राचार्य डॉ० रामदरश मिश्र जी ने स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए बताया कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अमूल्य साथी हैं। इनके बिना जीवन को सरलतापूर्वक नही जिया जा सकता है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षों को लगाने पर जोर दिया।

हिन्दी के प्राध्यापक मुख्तार अली अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी पेड़ पौधे ही करते है। इसलिए इन वृक्षों को लगाने एवं बचाने की भी जिम्मेदारी हम सब की ही है।

इसी क्रम में गृह विज्ञान की प्राध्यापिका श्रीमती स्नेहप्रभा पटेल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में भिन्न भिन्न प्रकार से हमारे लिए उपयोगी हैं। अगर पर्यावरण सही होगा तो किसान भी खुश रहेंगे, नहीं तो फसलों पर काफी असर पड़ेगा। जिसके हम सभी को कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

उक्त कार्यक्रम में सरदार बल्लभ भाई पटेल इकाई के कार्यक्रम अधिकारी किरन गुप्ता एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाई के कार्यक्रम अधिकारी गोविन्द लाल, सुरेश कुमार, प्रमोद कुमार, मुख्तार अली अंसारी, स्वाती सिंह, स्नेहप्रभा पटेल, बाल गोविन्द, ओंकार चौहान आदि उपस्थित रहे।

पनियरा विधायक के मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव ने वृक्षों का मानव जीवन में महत्व को समझाते हुए प्रकाश डाला कहा कि,
सिर्फ मनुष्य के ही नहीं बल्कि पृथ्वी पर सजीव जीवन का आधार ही पेड़-पौधे हैं। जो हमें जीवनदायनी ऑक्सीजन गैस प्रदान करते हैं और हानिकारक विषैले कार्बन डाइऑक्साइड गैस को अवशोषित करते हैं। ये न केवल पर्यावरण को ठंडा रखते हैं और वर्षा लाते हैं, बल्कि फल फूल, भोजन, छाया, दवाइयाँ और लकड़ी इत्यादि भी देते हैं। इसके अलावा, ये मिट्टी के कटाव को रोकते हैं और वन्यजीवों को आवास प्रदान करते हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *