साइबर सेल प्रभारी श्यामदेउरवा ने राष्ट्रीय सेवा योजना(NSS) के शिक्षार्थियों को साइबर अपराध एवं उसके सुरक्षा के महत्व को बताया

सरदार वल्लभभाई पटेल कन्या पी०जी० कॉलेज परतावल बाजार महाराजगंज में हो रहे राष्ट्रीय सेवा योजना(NSS) के अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल इकाई एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाई के विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस में आज कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वधर्म सम्भाव, योगा शिविर गीत, से हुआ। इसके बाद परियोजना कार्य के अंतर्गत स्वयं सेवकों ने साइबर सुरक्षा जन जागरुकता रैली बभनौली गांव में निकाली गई। स्वयं सेवको ने लोगों से साइबर अपराध एवं उसके सुरक्षा के महत्व को बताया गया। बौ‌द्धिक सगोष्ठी में आज मुख्य अतिथि अक्षय कुमार सिंह(SI) साइबर सेल प्रभारी श्यामदेउरवा ने स्वयं सेवकों को संबोधित किया, आगे उन्होंने बताया कि इस डिजिटल युग साइबर सुरक्षा बहुत जरूरी है। जरा सी लापरवाही काफी नुक़सान हो सकता है। मोबाइल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है इसलिए हैकर्स की नजर हमारे मोबाइल पर रहती है। वे अनजान लिंक से apk भेजते हैं जैसे ही लिंक को टैप करते हैं हमारा मोबाइल हैक हो जाता है। इसलिए साइबर जानकारी ही बचा सकता है। एक बार डेटा लीक हो गया तो आपकी सारी जानकारी हैकर्स को मिल जायेगी फिर चाहे जैसे यूज कर सकता है। हिन्दी के प्राध्यापक मुख्तार अली अंसारी ने संबोधित किया, उन्होंने ने कहा कि साइबर जानकारी सबको होनी चाहिए। हम सभी इंटरनेट बैंकिंग, डेटा का प्रयोग करते हैं। इसलिए साइबर सुरक्षा और जरूरी हो जाता है। इसी क्रम में कार्यक्रम अधिकारी किरन गुप्ता ने कहा कि साइबर सुरक्षा इस डिजिटल युग में जानकारी ही बचाव है। अगर इससे अनभिज्ञ है तो खतरा और बढ़ जात है। हमारे जीवन में भिन्न भिन्न प्रकार से अटैक करते हैं। एक बार फंस जाने पर कई समस्याओं क सामना करना पड़ेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल इकाई के कार्यक्रम अधिकारी किरन गुप्ता एवं रानी लक्ष्मीबाड इकाई के कार्यक्रम अधिकारी गोविन्द लाल, सुरेश कुमार, प्रमोद कुमार, मुख्तार अली अंसारी, स्वाती सिंह,

स्नेहप्रभा पटेल, बाल गोविन्द, ओंकार चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *