भारतीय प्रधानमंत्री और ईरानी राष्ट्रपति के बीच बातचीत

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
13/03/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेस्कियान से टेलीफोन पर बातचीत की।

उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति मसूद से हुई बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स में लिखा है, ”क्षेत्र (मध्य पूर्व) की गंभीर स्थिति के बारे में मैंने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियान से बात की है।

उन्होंने कहा कि वह अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, नागरिकों की मौत और संरचनाओं को नुकसान को लेकर काफी चिंतित हैं।

मोदी ने कहा, ”भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, वस्तुओं और ऊर्जा का अप्रतिबंधित आयात-निर्यात भारत की सबसे बड़ी और पहली प्राथमिकता है।”

उन्होंने कहा, ”हमने शांति और स्थिरता के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई है।”

साथ ही हमने बातचीत और कूटनीति के जरिए समस्या का समाधान निकालने की अपील की है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *