N S S के अन्तर्गत विशेष शिविर का समापन समारोह हुआ सम्पन्न

 

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या पी०जी० कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना(NSS) के अंतर्गत विशेष शिविर के समापन समारोह सम्पन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी पनियरा विधानसभा क्षेत्र के तेजतर्रार युवा नेता व सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या पी०जी० कॉलेज के प्रबंधक प्रेमशंकर सिंह उर्फ निर्भय सिंह रहे मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी युवा समाज को मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक ही कर सकते हैं, क्योंकि राष्ट्रीय सेवा योजना का उ‌द्देश्य ही समाज को जागरुक करना होता है बल्कि इन मूल्यों को जीवन में स्वयं अपनाना भी होता है। विशिष्ट अतिथि अशोक यादव जी ने विशेष शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना(NSS) में साम्मिलित स्वयं सेविकाओं ने देश सेवा समर्पण के प्रति समाज को सदा जोड़ने के लिए प्रेरित किया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ शिविर गीत, सरस्वती गान तथा मुख्य स्वागत गीत से हुआ। मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती और सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया। वहीं विद्यालय के प्राचार्य डॉ० रामदरश मिश्र जी ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया सरदार पटेल इकाई के कार्यक्रम अधिकारी किरन गुप्ता ने सम्बोधन में कहा कि देश की अमूल्य निधि है बेटियां, वह किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं है कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं में मोनी साहनी, काजल, प्रतिभा सिंह ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। स्वागत गीत अर्चना पटेल और खुशबू भारती ने प्रस्तुत किया। शिविर गीत प्रिया भारती, अंजली, संध्या भारती, और प्रतिभा सिंह के द्वारा प्रस्तुत किया गया। महविश, शबाना और प्रिया भारती ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन किरन गुप्ता ने किया। संचालन सहयोग में कार्यक्रम अधिकारी गोविन्द लाल ने भी योगदान दिया। कार्यक्रम अधिकारी किरन गुप्ता एवं गोविन्द लाल अभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। विशेष शिविर के सप्तम दिवस में सर्वधर्म सम्भाव, योगा और शिविर गीत से हुआ कार्य परियोजना के अन्तर्गत मतदाता जागरुता पर जनजागरुकता रैली निकाली गई।

इस अवसर पर सरदार बल्लभ भाई पटेल इकाई के कार्यक्रम अधिकारी किरन गुप्ता, रानी लक्ष्मीबाई इकाई के कार्यक्रम अधिकारी गोविन्द लाल, सुरेश कुमार, प्रमोद कुमार, संजीत सिंह, स्नेहप्रभा पटेल, अंगद साहनी, ओंकार चौहान, श्रवण कुमार सिंह, मनोज पाण्डेय, गौरव पटेल, बबलू पटेल आदि उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *