कोलंबिया में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 66 लोगों की मौत

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
24/03/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – कोलंबिया में वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि वायुसेना का विमान देश के दक्षिणी क्षेत्र में उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सुत्र के हवाले से बताया कि दुर्घटना में कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

वायु सेना के कमांडर कार्लोस फर्नांडो सिल्वा रुएडा ने कहा कि विमान में 114 सैनिक और 11 चालक दल के सदस्य सवार थे।

जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ वह अमेरिका निर्मित सी-130 हरक्यूलिस विमान है. इसका प्रयोग सैनिक समय-समय पर करते रहते थे।

विमान कथित तौर पर पुटुमायो प्रांत के प्यूर्टो लेगुइज़ामो शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

खबर में बताया गया है कि विमान दुर्घटनास्थल पर पहुंचे बचावकर्मी विमान के मलबे में अभी भी जीवित सैनिकों और चालक दल के सदस्यों की तलाश कर रहे हैं।

कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज़ ने कहा, ”हरक्यूलिस सी-130 परिवहन विमान प्यूर्टो लेगुइज़ामो से उड़ान भरते समय एक दुखद दुर्घटना का शिकार हो गया।
इसमें हमारे सुरक्षा बलों की टुकड़ियां सवार थीं।”

उन्होंने पेरू सीमा के पास हुए हादसे को देश के लिए बेहद दुखद घटना बताया।

सुत्र ने सांचेज के हवाले से खबर में बताया है कि विमान में आग लगने के कारण विमान में रखे गोला-बारूद में विस्फोट हो गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *