ईरान पर अमेरिका और इजराइल का बड़ा हमला: तीन बड़े पुल ध्वस्त मिसाइल कमांडर मारा गया, नागरिकों की मौत: तनाव चरम पर

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
03/04/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – ईरान से तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा खुलासा किया है।

‘टाइम मैगजीन’ को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका ने बुधवार रात ईरान में बमबारी कर तीन बड़े पुलों को नष्ट कर दिया।

ट्रंप के मुताबिक इस हमले के बाद ईरान काफी कमजोर हो गया है और अब वो अमेरिका से बातचीत या समझौता करने को काफी उत्सुक है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “हमने उनके तीन बड़े पुल उड़ा दिए. वे अब बात करने क्यों नहीं आते? ईरान के साथ बातचीत अब बहुत आसान गति पर है।”

ईरान के विदेश मंत्री ने राजधानी तेहरान और करज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण “बी-वान” पुल के क्षतिग्रस्त होने की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर प्रकाशित की है।

इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बारे में बोलते हुए ट्रंप ने दावा किया कि इजराइल उनकी बात मानेगा।

उन्होंने कहा, “जब मैं रुकूंगा तो इजराइल भी रुक जाएगा. वे एक अच्छी टीम की तरह मेरा समर्थन कर रहे हैं।
अगर उन्हें उकसाया नहीं गया तो वे मेरे कहे समय पर युद्ध रोक देंगे।”

दूसरी ओर, इजरायली सेना ने ईरान के पश्चिमी क्षेत्र करमानशाह में बड़े पैमाने पर हवाई हमला किया।

इस हमले में ईरान की शक्तिशाली मिसाइल यूनिट के कमांडर मकरम अतीमी की मौत हो गई।

इजराइल के मुताबिक आतंकियों ने इजराइल पर दर्जनों मिसाइलें दागने की योजना बनाई थी. इजराइल ने चेतावनी दी है कि वह आने वाले दिनों में ईरानी सेना के कमांडरों को भी निशाना बनाएगा।
इस भयानक हमले से जनहानि हुई है।

सुत्र के अनुसार, पुल पर हुए हमले में कम से कम 8 नागरिक मारे गए और 95 से अधिक लोग घायल हो गए। इस घटना से मध्य पूर्व में युद्ध का ख़तरा बढ़ गया है. ईरान ने हमले की कड़ी निंदा की।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *