सरस्वती शिशु मंदिर गोरखपुर के मेधावियों ने लहराया परचम दिया सफलता का परिचय

गोरखपुर जनपद के राप्तीनगर स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर के मेधावियों ने   घोषित कक्षा 10th के परीक्षा परिणाम मे    परचम लहराते हुए विद्यालय का नाम किया रोशन जिसमे  दिव्या तिवारी 93% के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। भैया नमन श्रीवास्तव 90% द्वितीय स्थान एवं भैया दिव्यांश त्रिपाठी 89.6% तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थी बहन साक्षी मिश्रा 89.2%, नमन सिंह 88.4%, सुप्रिया श्रीवास्तव 87.8%, अंश वर्मा 87.8%, प्रिंस यादव 87.8%, सृष्टि पटेल 86.8% ,श्रेया पंडित 86.6%, प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य  विनोद सिंह राठौर जी ने सभी मेधावियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की है।

इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती रुक्मणी उपाध्याय एवं सीबीएसई परीक्षा प्रभारी एवं व्यवस्था प्रमुख श्री राम पुजारी चतुर्वेदी ने भैया बहनों को मिष्ठान खिलाकर एवं माल्यार्पण करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रेम सागर त्रिपाठी, कक्षा दशम के कक्षाचार्य श्री सत्यानंद भट्ट, श्री अरुण पाठक एवं राजकुमार त्रिपाठी, विचित्र कुमार , मनीष प्रजापति, अमित मिश्र उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *